लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर: जेल में बंद पति के लिए प्राइवेट पार्ट में चरस छिपाकर ले जा रही थी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ ये खुलासा

उत्तर प्रदेश  के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति की आदत के कारण पत्नी को जेल जाना पड़ा.

ADVERTISEMENT

bijnor
bijnor
social share
google news

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति की आदत के कारण पत्नी को जेल जाना पड़ा. पति पहले से ही नशे का आदि था और पत्नी को जेल में नशे का सामान लाने को कहा. वहीं जब पत्नी ने अपने पति की बात मानी और सलाखों के पीछे पहुंच गई. पुलिस ने चोरी-छिपे गांजा लेकर जेल जा रही पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पति की वजह से पत्नी भी उसकी तरह जेल पहुंच गई.