लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर : चेहरा छिपाए और फिर स्ट्रेचर पर बैठकर पानी से बाहर निकले प्रिंसिपल, वीडियो आया सामने

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है, यहां कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. अब यह बारिश आफत साबित हो रही है. क्योंकि कई इलाकों में जलभराव तो लगभग 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur
Shahjahanpur
social share
Google CTA

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है, यहां कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. अब यह बारिश आफत साबित हो रही है. क्योंकि कई इलाकों में जलभराव तो लगभग 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं. वहीं बाढ़ से उत्तर प्रदेश जो जिले प्रभावित है उनमें शाहजहांपुर भी शामिल है. शाहजहांपुर में बाढ़ का पानी लगातार शहर में कहर बरपा रहा है. यहां गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर है. नेशनल हाईवे पर 3 फीट पानी बह रहा है. मेडिकल कॉलेज में भी 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है. इस बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक एसी तस्वीर सामने आई जिसकी चर्चा चोरों तरफ होने लगी.