मुरादाबाद में क्लास-12 की 5 मुस्लिम छात्राओं ने अपनी हिंदू सहेली को ये कहकर पहना दिया बुर्का! अब बुरा फंस गईं
Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आया एक वीडियो इस समय काफी चर्चाओं में है. यहां आरोप है कि 5 मुस्लिम छात्राओं ने अपनी हिंदू सहेली को बुर्का पहना दिया. अब इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad Hindu Girl wearing Burqa: बुर्के को लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. यहां बुर्के को लेकर अलग तरह का विवाद हुआ है. दरअसल यहां आरोप है कि 5 मुस्लिम छात्राओं ने अपनी साथी हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहना दिया. जिस समय हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाया जा रहा था, उस समय का वीडियो भी सामने आ गया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन भी हुआ है.