लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में बजरंग दल जिलाध्यक्ष सुमित और शहाबुद्दीन थे गोकशी में शामिल! देखिए बड़ी साजिश

मुरादाबाद में गोकशी के मामले में पुलिस ने बजरंद दल के नेताओं को ही अरेस्ट कर लिया है. दरअसल यहां पुलिस अधिकारी और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए बड़ी साजिश रची जा रही थी और उसके लिए गो हत्या को अंंजाम दिया जा रहा था.

ADVERTISEMENT

Moradabad
Moradabad
social share
Google CTA

Moradabad News: बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता खुद को गौ रक्षक होने का दावा करते हैे. गौ हत्याओं की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन भी करते हैं. मगर मुरादाबाद से जो मामला सामने आया है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है. यहां गौ रक्षा का दावा करने वाले ही गो भक्षक बन गए. पुलिस ने बजरंग दल के जिलाध्यक्ष समेत 4 लोगों को गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है.