हमीरपुर में फिर फूटा कोरोना बम, एक साथ 28 पॉजिटिव मरीजों के मिलने से मचा हड़कंप
New Corona Cases In Hamirpur: यूपी में बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक फिर कोरोना बम फूटा है. शनिवार को एक साथ कोरोना के 28…
ADVERTISEMENT

New Corona Cases In Hamirpur: यूपी में बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक फिर कोरोना बम फूटा है. शनिवार को एक साथ कोरोना के 28 पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया. 28 नए कोरोना मरीजों के साथ जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. इसके बावजूद भी कोरोना प्रोटोकाल का कहीं भी पालन होते नहीं दिख रहा है. लोग जिला अस्पताल सहित सभी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क लगाए देखे जा रहे हैं. त्योहार के सीजन के बीच बड़ी तादाद में कोरोना मरीजों के मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है.