लेटेस्ट न्यूज़

बैंक जाने निकली 17 साल की छात्रा का 8 दिन बाद गन्ने के खेत में मिला अर्धनग्न शव, लखीमपुर खीरी का ये केस होश उड़ा देगा...

Lakhimpur Kheri Crime News: लखीमपुर खीरी में बैंक से पैसे निकालने गई 17 वर्षीय छात्रा का शव 8 दिन बाद गन्ने के खेत में खून से लथपथ और अर्धनग्न हालत में मिला. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां करीब आठ दिन पहले घर से बैंक से पैसे निकालने के लिए निकली 17 वर्षीय छात्रा का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ और अर्धनग्न अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. छात्रा के अचानक लापता होने के बाद परिवार कई दिनों तक उसकी तलाश करता रहा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में खेत में शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.