लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में बिगड़े हालात...50000 लोगों के लिए मुसीबत बनी बाढ़, ट्रैक्टर पर बैठकर गांव में पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के कई जिले में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच पीलीभीत से भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पूरा गांव पानी में ढूबा नजर आ रहा है. बाढ़ के पानी ने गांव के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

ADVERTISEMENT

Flood in pilibhit
Flood in pilibhit
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कई जिले में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच पीलीभीत से भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पूरा गांव पानी में ढूबा नजर आ रहा है. बाढ़ के पानी ने गांव के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. बता दें कि बीसलपुर तहसील में 12 किलोमीटर का हाईवे पानी में डूब गया है और जिले के 35 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. ऐसे में डीएम, एसपी और एडीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर गांवों का दौरा कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.प्रशासन के मुताबिक करीब 50,000 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.