लेटेस्ट न्यूज़

अश्लील वीडियो बनाने वाली महक और परी को अरेस्ट करने के बाद संभल एसपी IPS कृष्ण बिश्नोई ने किया ये खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक बड़ा ऐक्शन लिया है.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक बड़ा ऐक्शन लिया है. संभल पुलिस ने महक और निशा उर्फ परी नाम की युवतियों के साथ-साथ हिना और उनके कैमरामैन आलम को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस कृष्ण बिश्नोई ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि ये लोग सस्ती लोकप्रियता और पैसे कमाने के लिए अश्लीलता की हदें पार कर रहे थे.