लेटेस्ट न्यूज़

2 ने पकड़े पैर एक ने हाथ... स्टेप बाइ स्टेप देखिए अंतरिक्ष से समंदर में लैंड हुए कैप्सूल स्पेसक्राफ्ट से कैसे निकाले गए शुभांशु

Shubhanshu Skukla Return to Earth: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद धरती पर लौटे. स्पेसएक्स के ग्रेस यान से कैलिफोर्निया तट पर प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग. वापसी के बाद मेडिकल जांच और 10 दिन के क्वारंटाइन में रहेंगे.

ADVERTISEMENT

Shubhanshu Skukla Return to Earth
Shubhanshu Skukla Return to Earth
social share
Google CTA

Shubhanshu Skukla Return to Earth: उस वक्त देश का हर एक नागरिक रोमांचित हो उठा जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिनों की स्पेस यात्रा के बाद 15 जुलाई को वापस धरती पर लौटे. आपको बता दें कि शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस यान ने आज दोपहर करीब 3 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की. शुभांशु के वापस धरती पर आने के बाद उनके गृह जिले लखनऊ में जश्न का माहौल है. उनकी मां आशा शुक्ला और बहन सुचि मिश्रा ने शुभांशु के सकुशल वापस आने पर खुशी जाहिर की है.