लेटेस्ट न्यूज़

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर हुई सेफ वापसी, समंदर में ऐसे लैंड हुआ उनका यान ड्रैगन

Shubhanshu Shukla Space Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन की ISS यात्रा के बाद 15 जुलाई 2025 को सकुशल पृथ्वी पर लौटे. उन्होंने स्पेसएक्स के ग्रेस यान से कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की.

ADVERTISEMENT

ड्रैगन कैप्सूल की हुई वापसी
ड्रैगन कैप्सूल की हुई वापसी
social share
Google CTA

Shubhanshu Shukla Space Mission: आखिरकार वो सुखद पल आ ही गया है जिसका हर एक भारतीय को बेसब्री से इन्तजार था. ताजा जानकारी दे दें कि लखनऊ के रहने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सकुशल धरती पर वापसी हो गई है. 15 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे, 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा के बाद शुभांशु वापस पृथ्वी पर लौट आए हैं. बता दें कि यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4) का हिस्सा थी. शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस (Grace) यान से लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की.