लेटेस्ट न्यूज़

नाजिल ने लखनऊ की इस लड़की की जिंदगी नर्क कर दी! पहले रेप फिर ब्लैकमेल कर धर्म बदलवा निकाह और अब भाई से कराना चाहता है हलाला!

Lucknow Crime News: लखनऊ में इंसानियत शर्मसार. महिला ने पति मोहम्मद नाजिल पर रेप, ब्लैकमेलिंग, हलाला और 3 साल की बेटी को नशे की लत डालने के गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने FIR दर्ज की.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने हसनगंज थाने में तहरीर देकर मोहम्मद नाजिल नामक युवक पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दावा है कि उसने नाजिल से शादी की और उसके बाद युवक ने उसपर हलाला का दबाव डाला. पीड़िता के अनुसार, नाजिल उसकी 3 साल की बच्ची को नशे की आदत डालना चाहता था. उसने बताया कि इस दौरान नाजिल ने उसके संग कई बार मारपीट भी की. वहीं, अब पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है. एसीपी महानगर नेहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है.