मेरे भाई से हलाला करो... लखनऊ के नाजिल ने धर्म बदलवा जिस लड़की से की शादी उसकी कहानी आपके होश उड़ा देगी
Lucknow Crime News: लखनऊ से जुर्म की दुनिया का एक खौफनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां नाजिल नामक शख्स ने अपनी पत्नी को भाई संग हलाला करने का दबाव बनाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ से एक बेहद गंभीर और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हसनगंज थाने में एक महिला ने मोहम्मद नाजिल नामक युवक के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. महिला का दावा है कि शादी के बाद उसके पति ने उस पर हलाला का दबाव डाला. पीड़िता के अनुसार, मोहम्मद नाजिल ने उनकी तीन साल की मासूम बच्ची को नशे की आदत डालने की भी कोशिश की और महिला के साथ कई बार मारपीट भी की. पुलिस ने अब पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.