लेटेस्ट न्यूज़

प्राइमरी टीचर उमाकांत शुक्ला ने पत्नी चेतना को तड़पाकर मारा फिर शिक्षा मित्र लड़की संग उसकी ये कहानी पता चली

Primary Teacher Kills Wife: अमेठी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक प्राइमरी टीचर ने अफेयर के विरोध पर अपनी पत्नी को करंट देकर मौत के घाट उतार दिया. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक उमाकांत शुक्ला का स्कूल की ही एक शिक्षामित्र के साथ अफेयर था.

ADVERTISEMENT

Chetna and umakant
Chetna and umakant
social share
google news

Primary Teacher Kills Wife: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. आरोप है कि प्राइमरी स्कूल के एक टीचर उमाकांत शुक्ला ने अपनी पत्नी चेतना को करेंट लगाकर हत्या कर दी. आरोप ये भी है कि उमाकांत का उसके स्कूल की एक शिक्षामित्र महिला के साथ अफेयर था जिसकी खबर चेतना को मिल चुकी थी. चेतना और उमाकांत के बीच अक्सर इन बातों को लेकर विवाद होता था. वहीं जब चेतना ने इस संबंध का विरोध किया तो उमाकांत ने करेंट देकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल इस मामलें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.