क्षमा शर्मा को दिल दे बैठा उसके घर से कबाड़ खरीदने वाला सलीम, उसने मना किया तो गला रेत डाला
UP News: यूपी के बुलंदशहर में क्षमा शर्मा नाम की लड़की गायब हुई. पुलिस उसे खोज ही रही थी. तभी उसकी लाश नहर में मिली. इसके बाद इस कांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: तारीख 28 नवंबर जिला बुलंदशहर, यहां रहने वाली क्षमा शर्मा नाम की युवती लापता हो जाती है. जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजन बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाते हैं. पुलिस और परिजन दोनों युवती को खोजते हैं. मगर उसका कुछ पता नहीं चलता है. पहले ये केस पुलिस को भी गुमशुदगी का लग रहा था. पुलिस उसी हिसाब से मामले की जांच कर रही थी. मगर 1 दिसंबर के दिन इस केस में नया मोड़ सामने आता है. दरअसल पुलिस को जिले के थाना कोतवाली स्थित वलीपुर नहर में क्षमा शर्मा का शव मिलता है. युवती का शव मिलते ही हड़कंप मच जाता है. सामने ये भी आता है कि युवती के गले पर जानलेवा हमला किया गया था और उसका गला रेत कर, उसे दर्दनाक मौत दी गई थी.









