UPTak Baithak Logo

बहराइच में 7 साल के राहुल को भेड़िए ने बनाया था पहला शिकार, जान बची पर अंदर बैठ गया ऐसा डर!

बहराइच के औराही गांव में भेड़ियों के हमले ने दो मासूम बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन हमलों ने गांव में भय फैला दिया है और बच्चों पर मानसिक असर छोड़ा है.

ADVERTISEMENT

Bahraich Wolf Attack
Bahraich Wolf Attack
social share
Google CTA

Bahraich Wolf Attack News: बहराइच के औराही गांव में भेड़ियों के हमले ने दहशत फैला दी है. दो मासूम बच्चों पर हुए इन हमलों से पूरे गांव में भय व्याप्त है. पहला हमला सात साल के फिरोज पर करीब डेढ़ महीने पहले हुआ था. फिरोज अपनी मां के साथ घर के बरामदे में सो रहा था. तब आधी रात को एक भेड़िया वहां घुसा और उसकी गर्दन को दबोचकर उसे खींचते हुए खेतों में ले गया.