आगरा के कुलदीप ने 20 फीट ऊंचे पुल से पत्नी चंचल को दिया धक्का, वो नीचे गिरी रेलवे ट्रैक पर... महिला का अब ऐसा है हाल
बुधवार रात कुलदीप अपनी पत्नी को मायके से लेकर जब घर रहा था तब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान कुलदीप ने गुस्से में अपनी पत्नी को पुल से नीचे धक्का दे दिया.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर समाने आई है. यहां एक कुलदीप नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी चंचल को 20 फीट ऊंचे पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. इस दौरान चंचल गंभीर रूप से घायल हो गई.ऐसे में घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है.