लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में साथ जीने मरने की कसम खाकर 6 बच्चों के पिता देशपाल ने 17 साल की प्रेमिका संग उठा लिया ये कदम

बागपत में 17 साल की एक नाबालिग प्रेमिका खुशी और 38 साल के छह बच्चों के पिता देशपाल ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाते हुए जहर निगल लिया.

ADVERTISEMENT

Baghpat News: सांकेतिक तस्वीर
Baghpat News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंजाम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां 17 साल की एक नाबालिग प्रेमिका खुशी और 38 साल के छह बच्चों के पिता देशपाल ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाते हुए जहर निगल लिया. दोनों बेसुध हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले. दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेरठ अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.