लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में बकरा चुराकर उसे काटकर खा गए सलीम और मनीष, गजब कांड के बाद जब पकड़े गए तो ये कहा

बांदा में राजेश नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके दो पड़ोसियों ने उसका बकरा चुरा लिया और फिर उसे पार्टी में पकाकर खा गए.

ADVERTISEMENT

Salim and Manish
Salim and Manish
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. यहां राजेश नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके दो पड़ोसियों ने उसका बकरा चुरा लिया और फिर उसे पार्टी में पकाकर खा गए. शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला

ये पूरा मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नंगनेधी गांव का है.यहां के रहने वाले राजेश ने 14 सितम्बर को थाना आकर शिकायत की थी कि गांव के ही सलीम और मनीष नाम के दो युवक उसके बकरे को चोरी कर ले गए. फिर उसे पकाकर खा गए. वहीं जब राजेश ने आरोपियों से बकरे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उसे पकाकर खा गए. पुलिस ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साथ ही उन्होंने बकरे को चोरी कर उसे काटकर खाने की बात बताई है. पुलिस ने उनके पास से दो अवैध देसी कट्टे और बकरी की खाल भी बरामद की है. 

एसपी पलाश बंसल के मीडिया सेल ने एक प्रेस नोट जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. उन्होंने ये भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं.
 

ये भी पढ़ें: 2 महीने से युवती को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहा था अधेड़ फिर प्रयागराज में ऑफिस के बाहर लगा छेड़ने