गुड्डी ने रिश्ते के भाई संग की थी शादी, अब उसके छोटे भाइयों ने एक साल के मासूम भांजे को मार डाला! और बहन के साथ किया ये
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुड्डी नाम की युवती ने 2 साल पहले अपने रिश्ते के भाई के साथ शादी की थी. उसके 1 साल का बच्चा भी था. अब युवती ने दोनों छोटे भाइयों ने उससे ऐसा बदला लिया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
UP News: साल 2018 में आई जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क तो आपने देखी ही होगी. फिल्म अंतरजातीय विवाह पर आधारित थी और फिल्म में दिखाया गया था कि आखिर में युवती के परिजन अपनी बहन के बच्चों और उसके पति को मार देते हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है. मगर यहां मामला अंतरजातीय विवाह का नहीं था बल्कि युवती ने अपने ही रिश्ते के भाई से शादी कर ली थी.