लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर में शाहजहां और जहांगीर दो सगे भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया, घर से एक किमी दूर दोनों को मारा

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ गया. पुलिस ने जांच के लिए 7 टीमों का गठन किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां बदमाशों ने घात लगाकर दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से से एक भाई की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरे भाई ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के अनावरण के लिए 7 पुलिस टीम का गठन किया गया है.