लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी सफीना इतने में आया उसका पति और मार दिया चेहरे पर चाकू

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में शनि ने अपनी पत्नी सफीना पर ब्यूटी पार्लर में चाकू से हमला कर दिया. सफीना गंभीर रूप से घायल है और झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. शादी के बाद से दोनों के विवाद चले आ रहे थे.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/6

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में घुसकर शनि नामक युवक ने अपनी पत्नी सफीना पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया. 
 

2

2/6

गंभीर रूप से घायल सफीना को पहले गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. 
 

3

3/6

सफीना की उम्र 27 साल है और उसकी शादी चार साल पहले मऊरानीपुर निवासी शनि से हुई थी. दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है.
 

4

4/6

मिली सूचना के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद चलता रहा है. एक बार शनि ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर गोली भी चलाई थी.
 

5

5/6

इसी हमले के बाद से सफीना मायके में रह रही थी और वहीं ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने जीवनयापन कर रही थी. उसने पति के खिलाफ मारपीट और तलाक का केस भी दर्ज कराया है.
 

6

6/6

पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा बकार ने बताया कि 12 सितंबर को शनि ने अपनी पत्नी सफीना पर ब्यूटी पार्लर में घुसकर हमला कर दिया. अभी सफीना झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.