लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर: सुबह सैर पर निकले दादा-पोते को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौके पर हुई मौत

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. बता दें कि यहां शनिवार सुबह सुबह सैर पर निकले…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. बता दें कि यहां शनिवार सुबह सुबह सैर पर निकले दादा और उनके पोते अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए. इसके चलते मौके पर ही पोते की मौत हो गई, जबकि दादा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना के बाद कोहराम मच गया, इसके बाद गुस्साए लोगों ने रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया. हालांकि पुलिस ने समझा बुझा कर जाम को खुलवाया.

अब तक क्या सामने आया?

आपको बता दें कि धम्मौर थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी 70 वर्षीय श्रीराम शर्मा अपने 17 वर्षीय पोते गोलू के साथ सुबह सैर के लिए निकले थे. अभी मेन रोड पर दोनों कुछ ही दूर पहुंचे थे कि रायबरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने इन दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से गोलू कुछ दूर जाकर गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वहीं, बुजुर्ग श्रीराम शर्मा भी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि शर्मा धम्मौर इंटर कॉलेज से चपरासी के पद से सेवानिवृत हुए थे.

घटना के बाद कस्बा के लोग मौके पर जमा हुए और रोड जामकर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस का कहना है कि जाम खुलवा दिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सुल्तानपुर: हत्या के 40 साल पुराने मामले में बरी हुए पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी