UPTak Baithak Logo

खुद को BJP का अंधभक्त बताने वाले बरेली के राजीव राणा के घर-होटल पर चला बुल्डोजर, वीडियो वायरल

UP News: 22 जून शनिवार को बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड  में प्लॉट के कब्जे को लेकर एक गैंगवार देखने को मिली थी. दोनों पक्षों के 100 से अधिक लोग सड़क पर हथियारों के साथ उतरे थे और सरेआम गोलियां चलीं थीं. अब इस मामले में लगातार एक्शन जारी है, जो चर्चाओं में बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Bareilly
Bareilly
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली में प्लॉट कब्जे के लिए गैंगवॉर के आरोपी एक शख्स राजीव राणा का वीडियो वायरल हो रहा है. राजीव राणा के घर और होटल पर प्रशासन का बुल्डोजर भी चला है. इस वीडियो में राजीव राणा को यह कहते सुना और देखा जा सकता है कि वह बीजेपी के अंध भक्त हैं और अंध भक्तों के साथ ऐसी ही होना चाहिए. आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं.