रायबरेली में वकील के घर से अचानक लापता हो गई 16 साल की बेटी...फिर इंस्टाग्राम पर आया किडनैपिंग वाला ये मैसेज
रायबरेली के रहने वाले वकील निरंजन पाल का कहना है कि उनकी 16 साल की बेटी को किडनैप कर लिया गया है. उन्हें बेटी के किडनैपिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पर मिली. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पेशे से एक वकील को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर धमकी दी गई कि उनकी बेटी का किडनैप कर लिया गया है. बेटी की किडनैपिंग की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. इस बीच वकील ने हर जगह अपनी बच्ची को खोजने की भी कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की. अब पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.









