लेटेस्ट न्यूज़

अलविदा का पोस्ट लिखना इसे पड़ गया भारी! नेपाल के रास्ते अमरोहा पहुंची बांग्लादेश की ये रीना बेगम कौन है?

बीएस आर्य

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला का नाम रीना है और उसकी उम्र 28 साल है. रीना बांग्लादेश की नागरिक है और उसके पास बांग्लादेश का पासपोर्ट भी है. वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते अमरोहा आकर रह रही थी.

ADVERTISEMENT

Bangladeshi Reena Begum
Bangladeshi Reena Begum
social share

पाकिस्तान से सचिन के प्यार में भारत आई सीमा हैदर का मामला कुछ वक्त पहले काफी चर्चा में था. इस बीच यूपी के अमरोहा जिले से भी एक ऐसी ही मिलती जुलती खबर सामने आई है. बांग्लादेश की रहने वाली रीना बेगम राशिद नाम के एक लड़के से शादी करने के बाद नेपाल के रास्ते अमरोहा आई है. रीना फर्जी पहचान पत्र बनवाकर अमरोहा में रह रही थी. लेकिन रीना का एक सोशल मीडिया पोस्ट उसके लिए मुसीबत बन गया. रीना ने बीते कुछ दिनों पहले अलविदा बांग्लादेश कहकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. लेकिन जैसे ही उसका वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने रीना और उसके पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें...