UPTak Baithak Logo

दो साल पहले हुई थी बड़ी बहन की शादी..अब जीजा संग भाग गई साली, परिवार में मचा हड़कंप

कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक जीजा ने अपनी साली को बहला-फुसलाकर फरार कर दिया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार दोनों की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक जीजा ने अपने ही घर वालों के भरोसे को तोड़ते हुए अपनी साली को बहला-फुसलाकर फरार कर ले गया. ये सब होना परिवार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. यह घटना परिवार में कोहराम मचा गई और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. पीड़िता के पिता के अनुसार, यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला वाकया है, जिसने परिवार की खुशियों को दर्द में बदल दिया.