पति जेठानी के साथ और जेठ ने किया मेरा रेप... नोएडा में पोस्टेड सिपाही की पुलिसवाली पत्नी पर ऐसे अत्याचार!
पीलीभीत की महिला कांस्टेबल की दर्दनाक कहानी. पति (कांस्टेबल) और ससुराल पक्ष पर दहेज, मारपीट, भ्रूण बदलने का दबाव और जेठ द्वारा तमंचे के बल पर बलात्कार का आरोप. बीसलपुर थाने में FIR दर्ज.
ADVERTISEMENT

'तू मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी.' यही वो शब्द हैं जो नोएडा के सेक्टर 20 थाने में तैनात सिपाही ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर कहे हैं. कॉन्स्टेबल की पत्नी यूपी पुलिस में महिला सिपाही है. वह पीलीभीत के बीसलपुर थाने में पोस्टेड है. महिला सिपाही जिस दर्द से गुजर रही है उसकी पूरी कहानी उसने FIR दर्ज कर बता दी है. बहुत उम्मीद के साथ महिला सिपाही के पिता ने उसकी शादी यूपी पुलिस के जवान से कराई थी. हैसियत से ज्यादा जाकर पिता ने शादी के लिए 50 लाख रुपये तक खर्च कर दिए थे. पर उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी दरिंदों के बीच फंस जाएगी. ससुराल में उसका दम घुटेगा. मार पिटाई बेटी के लिए आम बात हो जाएगी. उसे सैनिटाइजर पिला दिया जाएगा. उन्हें क्या पता था कि बेटी का जेठ ही उसके साथ अश्लील हरकत कर देगा. ससुर अपनी बहू को 'बेटे होने वाली दवाई' खिलाने का दबाव बनाएगा. दामाद, जेठानी के साथ अवैध संबंध बनाएगा. रोज उनकी बेटी से स्कॉर्पियो कार की मांग की जाएगी. खैर सभी आरोपियों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज हो गया है. पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह दी है.









