लेटेस्ट न्यूज़

झांसी की मोनिका ससुराल में मर गई और होने लगा अंतिम संस्कार तभी 4 साल के बेटे ने खोला पापा और बुआ का राज!

मोनिका उर्फ रोली दुबे प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी. मोनिका की शादी और उनकी शादी 26 फरवरी 2020 को झांसी के रहने वाले शिवम दुबे से हुई थी. आरोप है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

ADVERTISEMENT

Monika Dubey
Monika Dubey
social share
Google CTA

25 साल की मोनिका की शादी 5 साल पहले झांसी के रहने वाले शिवम दुबे के साथ हुई थी. लेकिन मोनिका ने ससुराल में चल रहे विवाद से परेशान होकर अपनी जान दे दी है. मोनिका के 4 साल के बेटे का आरोप है कि पिता शिवम दुबे ने मां के साथ मारपीट की थी. आरोप है कि शिवम दुबे बेटे की फीस और घर के खर्चे के लिए मोनिका को पैसे नहीं देता था. पैसों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. मोनिका के मायके पक्ष से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मोनिका का अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मॉर्चरी भेज दिया गया है.