लेटेस्ट न्यूज़

खुद को जज बता बैंक से 35 लाख का लोन लेने पहुंची थी बिजनौर की आयशा परवीन, इसकी सच्चाई खुली तो सब चौंक गए

बिजनौर में एक महिला आयशा परवीन ने खुद को जज बताकर एचडीएफसी बैंक से ₹35 लाख का लोन लेने की कोशिश की. दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए. पुलिस ने महिला और वकील अनस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला खुद को न्यायिक अधिकारी बताकर 35 लाख रूपए का लोन लेने पहुंची. बैंक अधिकारियों को महिला के दस्तावेजों पर शक हुआ और जब उन्होंने गहराई से जांच की तो पूरा मामला फर्जीवाड़े का निकला. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और उसके साथ आए वकील को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.