UPTak Baithak Logo

ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी कर रही 2700+ पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, जानिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

भारत सरकार की महारत्न कंपनी ONGC ने 2743 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह एक शानदार मौका है फ्रेशर्स के लिए बिना परीक्षा सरकारी सेक्टर में एंट्री का.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ONGC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अनुभव की कमी के कारण अवसर नहीं मिल पा रहा तो अब आपके पास ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) में अप्रेंटिसशिप के जरिए करियर की मजबूत शुरुआत करने का बेहतरीन मौका है. ओएनजीसी ने देशभर के विभिन्न विभागों में 2743 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्ती देश की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी द्वारा की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान स्टाइपेंड भी मिलेगा.