लेटेस्ट न्यूज़

जेब में रखा फोन बम की तरह फट गया! गाजियाबाद में 26 साल के मोहम्मद माजिद का प्राइवेट पार्ट और हाथ दोनों जले

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक खौफनाक हादसा सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 26 वर्षीय मोहम्मद माजिद की जेब में रखा नया मोबाइल अचानक फट गया. इस दर्दनाक ब्लास्ट में माजिद के दोनों हाथ, शरीर का निचला हिस्सा और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलस गए है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 26 साल के एक युवक की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक बम की तरह फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

2

2/7

हादसे का शिकार हुए इस 26 वर्षीय युवक का नाम मोहम्मद माजिद है, जो ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके का रहने वाला है. माजिद 8 अगस्त की शाम को अपने किसी निजी काम से लौट रहा था और उसी दौरान गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर वह इस खौफनाक दुर्घटना का शिकार हो गया है.
 

3

3/7

मोहम्मद माजिद ने बताया किया स्टेशन पर खड़े होते समय उनका मोबाइल पैंट की जेब में रखा था और सब कुछ नॉर्मल था. अचानक उन्हें महसूस हुआ कि उनका फोन बहुत तेजी से गर्म हो रहा है. वह कुछ समझ पाते या फोन को बाहर निकाल पाते, इससे पहले ही जेब के अंदर ही एक तेज धमाका हो गया.

4

4/7

इस अप्रत्याशित धमाके ने माजिद को गंभीर चोटें पहुंचाईं. हादसे में उनके दोनों हाथ, शरीर का निचला हिस्सा और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह झुलस गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद अब उन्हें छुट्टी मिल गई है.

5

5/7

इस घटना ने पीड़ित के परिवार को गहरी चिंता में डाल दिया है. माजिद के मामा हारून ने बताया कि जिस स्मार्टफोन में यह ब्लास्ट हुआ है, वह कोई पुराना या कबाड़ हो चुका फोन नहीं था. परिवार ने इसे महज एक महीने पहले ही नया खरीदा था, फिर भी यह अचानक फट गया.

6

6/7

इस घटना के बाद से परिवार बेहद डरा हुआ और गुस्से में है. माजिद और उनके परिजनों ने फोन बनाने वाली मोबाइल कंपनी और उस शोरूम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जहां से यह फोन खरीदा गया था. परिवार अब इस बात की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग कर रहा है कि आखिर इतने नए फोन में ब्लास्ट कैसे हुआ है.

7

7/7

भले ही माजिद के मामले में अभी असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अक्सर फोन फटने के पीछे बैटरी में खराबी, जरूरत से ज्यादा हीटिंग या फिर कंपनी की तरफ से कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट एक बड़ी वजह होती है. तकनीकी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस नए फोन में यह जानलेवा धमाका क्यों हुआ.