लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर: CM योगी के साथ महिला की फोटो कर दी वायरल, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज, जानें मामला

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ एक महिला की फोटो वायरल करने के मामले में जौनपुर पुलिस ने अज्ञात…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ एक महिला की फोटो वायरल करने के मामले में जौनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि यह केस उत्तर प्रदेश हिंदू गौरव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह विवादित फोटो समाजवादी परिंदा नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया था. जौनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

समाजवादी परिंदा पेज पर डाला गया फोटो

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में समाजवादी परिंदा नाम से फेसबुक पेज बनाकर ये फोटो पोस्ट किया गया था. आरोप है कि विवादित फोटो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ एक महिला का फोटो जोड़ दिया गया है.

अब इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशे शुरू कर दी हैं.

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह ने बताया, “इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है.”

कमाल है! जौनपुर में थाने के आगे से चोरी हो गई थानाध्यक्ष की सरकारी कार, मचा हड़कंप