लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: गड्ढे में जमा था नाली का पानी, उसमें गिर गया कॉन्स्टेबल का 2 साल का बेटा, हुई मौत

Etawah News: थोड़ी सी लापरवाही में कभी-कभी बड़ा हादसा हो जाता है, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इसकी एक नजीर देखने को मिली है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Etawah News: थोड़ी सी लापरवाही में कभी-कभी बड़ा हादसा हो जाता है, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इसकी एक नजीर देखने को मिली है. आपको बता दें कि इटावा शहर में स्थित थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत एकता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे पुलिस कॉन्स्टेबल सोनू चौधरी का 2 वर्ष का मासूम बेटा घर के बाहर खेल रहा था. तभी वह घर के बाहर बने उस गड्ढे में जा गिरा, जिसमें नाली का पानी जमा था. काफी देर तक बच्चे की खबर न मिलने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. तभी पड़ोसियों ने बताया कि वह गड्ढे में गिरा हुआ है. इसके बाद जल्दी से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.