पूजा ने ननद प्रिया अग्रवाल की आंखों और पैरों पर पट्टी बांध चाकू-चिमटे से किए चेहरे पर 50 वार, हैवानियत
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाभी ने अपनी ननद के साथ जो किया है, उसे देख हर कोई कांप गया है. सहम गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: आगरा के राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चालक हैं. उन्होंने 1 साल पहले अपने बेटे शिवांशु की शादी पूजा से की. दोनों का प्रेम विवाह था. पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है. गिरीश अग्रवाल की बेटी प्रिया भी घर में रहती थी, जिसकी शादी नहीं हुई थी. अब इस घर में ऐसा कांड हुआ है, जिसे सुन हर कोई कांप गया है.