मुरादाबाद में रात 3:30 बजे अचानक बाढ़ में बह गया सिपाही मोनू... 24 घंटे लगे खोजने में पर तबतक देर हो गई
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ड्यूटी के दौरान बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने से सिपाही मोनू की मौत हो गई. करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव बरामद किया गया. गाजियाबाद निवासी मोनू की इस बहादुरी ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है. बता दें कि यहां ड्यूटी के दौरान एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई. सिपाही मोनू बाढ़ प्रभावित इलाके में गश्त करते हुए बाढ़ के तेज बहाव में बह गया और करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ. मोनू की मौत से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा पुलिस विभाग शोक में डूब गया है. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.
