रैंक 1 IAS शक्ति दुबे को मिल गया यूपी कैडर! इनको सिविल सेवा में मिले थे इतने नंबर कि मच गया था तहलका
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में सफल उम्मीदवारों के लिए कार्मिक मंत्रालय ने IAS कैडर आवंटन सूची जारी कर दी है. AIR 1 टॉपर शक्ति दुबे को उनका गृह राज्य उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है.
ADVERTISEMENT

Shakti Dubey
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित उम्मीदवारों के लिए कैडर आवंटन सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे को उनका गृह राज्य उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है. ये इनसाइडर पोस्टिंग है. हरियाणा की रहने वाली रैंक 2 की टॉपर हर्षिता गोयल को एक आउटसाइडर उम्मीदवार के तौर पर गुजरात कैडर दिया गया है. यह आवंटन यूपीएससी की स्थापित नीति के अनुसार किया गया है. आपको बता दें कि कैडर आवंटन करते समय कैंडिडेट की योग्यता, उसकी प्राथमिकता, श्रेणी, रिक्तियों की उपलब्धता, इनसाइडर-आउटसाइडर अनुपात और गृह-राज्य की स्थिति जैसे चीजों पर विचार किया जाता है.