लेटेस्ट न्यूज़

सोलर एनर्जी से चलने वाला ऑटोमेटिक रोड क्लीनर.... मुरादाबाद में 11वीं में पढ़ने वाले ध्रुवीय धर्मेंद्र ने तो गजब की चीज बना दी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक 11वीं के छात्र ने सौर ऊर्जा से चलने वाला ऑटोमेटिक रोड क्लीनर तैयार किया है, जो बिना ईंधन के खुद-ब-खुद सड़कों की सफाई करता है. यह मशीन सेंसर और कैमरे से लैस है और कॉलोनियों से लेकर पार्कों तक सफाई कर सकती है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से एक होनहार छात्र ने ऐसा इनोवेटिव रोड क्लीनर तैयार किया है जो आने वाले समय में शहरी सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है. इस ऑटोमेटिक रोड क्लीनर की सबसे खास बात यह है कि यह पेट्रोल या डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भर नहीं है. बता दें कि यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) से संचालित होता है और खुद-ब-खुद सड़कों की सफाई कर सकता है.

क्लीनर में लगे हैं सेंसर और कैमरे 

बता दें कि इस स्वचालित (ऑटोमेटिक) रोड क्लीनर में सेंसर और कैमरे लगाए गए हैं जो सड़कों पर फैली गंदगी और कचरे को पहचानकर उसे साफ करने का काम करते हैं. खास बात यह है कि यह मशीन केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित नहीं, बल्कि कॉलोनियों, गलियों और पार्कों की सफाई भी आसानी से कर सकती है. पूरी तरह से सोलर पैनल से चार्ज होने वाला यह यंत्र पर्यावरण के अनुकूल भी है.

कक्षा 11 के छात्र की सोच

आपको बता दें कि यह रोड क्लीनर कक्षा 11 में पढ़ने वाले ध्रुवीय धर्मेंद्र ने डिज़ाइन किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें इसका विचार सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के दौरान आया जब उन्होंने देखा कि सड़कों पर फैली गिट्टियां और कंकड़ लोगों की दौड़ में बाधा बन रही थीं. तभी उन्होंने तय किया कि वे एक ऐसा सिस्टम बनाएंगे जो इस समस्या का समाधान दे सके. 

पूरी तरह से है ऑटोमेटिक 

ध्रुवीय के अनुसार यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटिक (स्वचालित) है. इसमें किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती. मशीन खुद ही सोलर पैनल से चार्ज होती है और फिर निर्धारित रूट पर सफाई का काम करती है. यह विशेष रूप से नगर निगमों, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद का सतपाल तेज बहाव में बह गया, 22 घंटे बाद SI धर्मेंद्र ने उसे कैसे बचा लिया?