लेटेस्ट न्यूज़

15000 मुर्गे-मुर्गियां मरे, यूपी के रामपुर में फैल गया बर्ड फ्लू... DM जोगेंद्र सिंह ने 21 दिनों के लिए दिया ये आदेश

रामपुर के सीहोर गांव में पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस नाम के बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आ रही है. इस संक्रमण के चलते 15000 की संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की मौत हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

Bird flu in Rampur
Bird flu in Rampur
social share
google news

Bird Flu in Rampur: रामपुर के सीहोर गांव में पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस नाम के बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आ रही है. इस संक्रमण के चलते 15000 की संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की मौत हो चुकी है. ऐसे में प्रशासन ने एक आपात बैठक बुलाकर जिले भर में चिकन परोसने वाले भोजनालयों सहित सभी चिकन की दुकानों को तीन हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही जिला और बिलासपुर तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं.