लेटेस्ट न्यूज़

क्या SIR के बाद UP में करोड़ों वोटर्स के नाम कट जाएंगे? यूपी के मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिणवा का Exclusive इंटरव्यू

यूपी में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण सर्वे के दौरान करोड़ों वोट कटने की आशंका पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने खुलकर बात की है. UP Tak से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि कोई वास्तविक मतदाता न छूटे, जिसके लिए SIR की डेडलाइन बढ़ाई जा सकती है.

ADVERTISEMENT

Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa
Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa
social share
google news

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम अंतिम चरण में है. इस बीच तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. रामपुर में SIR के दौरान गलत जानकारी देने पर एक एफआईआर भी दर्ज हुई है. इन तमाम मुद्दों पर यूपी Tak ने यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा से बात की है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग का प्रयास है कि कोई भी वास्तविक और जेन्युइन मतदाता न छूटे. बड़ी खबर ये है कि इसके लिए SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है.