लेटेस्ट न्यूज़

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर मेरठ में FIR, ऐसा क्या बोला की हो गया एक्शन?

ADVERTISEMENT

मेरठ में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर भड़काऊ बयान के लिए FIR दर्ज. समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना और बदला लेने की दी चेतावनी. पुलिस की कार्रवाई जारी.

social share
Google CTA

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. मेरठ में उनके खिलाफ धारा 153 और नफरत फैलाने वाले बयान देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. शौकत अली की एक भाषण वाली वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है, जिसे बेहद भड़काऊ माना जा रहा है.