मेरठ में घर के बाहर खेल रहे थे मानवी, शिवांश, ऋतिक और अचानक हो गए गायब, फिर इस हाल में देखकर मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास वार्ड के रहने वाले जितेंद्र के घर के बाहर मानवी, शिवांश और ऋतिक खेल रहे थे. फिर अचानक बच्चे गायब हो गए. खोजबीन के दौरान बच्चों के शव खाली पड़े एक प्लॉट मे मिलने से हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास वार्ड के रहने वाले जितेंद्र के घर के बाहर मानवी, शिवांश और ऋतिक खेल रहे थे. लेकिन जब घर वाले बच्चों को खाना खिलाने के लिए उन्हें बुलाने गए तो वो बाहर नहीं दिखाई दिए. ऐसे में परिजनों ने आसपास के एरिया और पूरे गांव में खोजना शुरु कर दिया. लेकिन फिर भी कोई पता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों का शव खाली पड़े प्लॉट में मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

