मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को क्यों उठाया? गाजीपुर एसपी IPS डॉ इरज राजा ने बताया आगे क्या होगा ऐक्शन
मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि उन पर मां अफशां अंसारी के फर्जी दस्तखत कर 10 करोड़ की संपत्ति छुड़ाने का आरोप है.
ADVERTISEMENT

Umar Ansari arrest.
माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उमर अंसारी को लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक आवास से अरेस्ट किया गया. यह गिरफ्तारी उनकी मां और 50 हजार की इनामी अपराधी अफशां अंसारी के नाम पर जाली दस्तखत करने के आरोप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में उमर के साथ-साथ उनके वकील लियाकत अली को भी आरोपी बनाया है. उमर की गिरफ्तारी के तुरंत बाद मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने इसकी जानकारी अपने एक्स पोस्ट में दी.