UPTak Baithak Logo

अपने गांव या जॉब वाले शहर, कहां रखें वोटर लिस्ट में नाम... जमीन और प्रॉपर्टी की दुविधा को रामपुर DM अजय द्विवेदी ने समझाया

रामपुर DM अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि वोट का जमीन से कोई संबंध नहीं है. वोट वहीं बनेगा जहां व्यक्ति सामान्य रूप से रहता है. दो जगह वोट होने पर सिर्फ एक जगह से नाम हटेगा, जमीन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अहम जानकारी सामने आई है. ये जानकारी वोटर लिस्ट और जमीन के मालिकाना हक को लेकर फैले भ्रम को साफ करती है. बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे थे कि अगर वोट शहर में है तो क्या गांव की जमीन खतरे में पड़ जाएगी, या अगर दो जगह वोट बने हैं तो क्या होगा. इस मामले पर रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि वोट का जमीन-जायदाद से कोई संबंध नहीं होता है. आपकी जमीन आपकी ही रहेगी, चाहे आपका वोट शहर में हो या गांव में.