लेटेस्ट न्यूज़

घर से बाहर बुलाकर मारी गोली! क्या था वो राज जिसकी वजह से जीजा ने कर दी अपने ही साले की हत्या

मेरठ में जीजा ने अपने साले केशव को फोन पर बुलाकर गोली मार दी. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. आरोपी जीजा और उसका साथी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यहां 26 वर्षीय केशव अपने घर से कुछ दूरी पर ही एक भयानक जाल में फंस गया, जहां उसके ही जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर गोली चला दी. गोली लगते ही केशव बेसुध होकर गिर पड़ा और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन और पड़ोसी अभी भी सदमे में हैं. बता दें कि पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है.