लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के सत्यम तिवारी ने महिला को कार में ऑफर की लिफ्ट, फिर किया कांड, पर पीड़िता ने दिखाई बहादुरी और...

Lucknow Crime News: लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में महिला से लिफ्ट के बहाने की गई छेड़छाड़ की वारदात, चलती कार से कूदकर बची महिला. 

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है. यहां पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ सरेराह हुई छेड़छाड़ की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. जिस वाहन को महिला ने अपने सफर को आसान बनाने के लिए चुना, वही उसकी जान के लिए खतरा बन गया. लिफ्ट के बहाने कार में बैठाई गई महिला से युवक ने अश्लील हरकतें कीं, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.