लेटेस्ट न्यूज़

डॉ मेडुसा नाम से मशहूर लखनऊ यूनिवर्सिटी की असि. प्रोफेसर माद्री काकोटी के वीडियो पाकिस्तानी हैंडल्स से क्यों हो रहे शेयर?

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर की वीडियो के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर माद्री काकोटी की वीडियो भी पाकिस्तान में खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो को पाकिस्तान में खूब शेयर किया जा रहा है. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर माद्री काकोटी की ये वीडियो है.

ADVERTISEMENT

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Crime News, Madri Kakoti, Madri Kakoti video, pahalgam attack, pahalgam attack news, up news, up viral news, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, यूपी न्यूज, लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर माद्री काकोटी
UP News
social share
google news

Lucknow News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया और उनकी हत्याएं की. इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है. भारतीय सेना भी अलर्ट पर है और अब सभी को इस बात का इंतजार है कि मोदी सरकार इस हमले का बदला पाकिस्तान से कैसे लेती है? मगर इसी बीच पाकिस्तान में कुछ भारतीयों की वीडियो वायरल हो रही हैं. नेहा सिंह राठौर के बाद अब लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी की भी वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रही है और वहां ये वीडियो सुर्खियों में बनी हुई है.