लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम हमले को लेकर पोस्ट करने पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR, केस करने वाले कवि अभय सिंह कौन हैं?

Neha Singh Rathore news: पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में FIR दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता कवि अभय प्रताप सिंह 'निर्भीक' कौन हैं? जानिए पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Neha Singh Rathore video, Pahalgam attack, Neha Singh controversy, Viral video in Pakistan
नेहा सिंह राठौर
social share
google news

Neha Singh Rathore news: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भोजपुरी की मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं. इस पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इससे उपजे सेंटिमेंट का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में किया जाएगा. अब नेहा सिंह राठौर की पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह मामला हजरतगंज थाने में कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक की शिकायत पर दर्ज किया गया है.