लेटेस्ट न्यूज़

I Love Muhammad पर अब लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद ने जारी कर दी नई अपील, क्या-क्या कहा?

बरेली में हिंसा के बाद 'I Love Muhammad' विवाद पर लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जारी किया वीडियो संदेश. मुसलमानों से नवरात्रि में शांति और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की.

ADVERTISEMENT

Maulana Khalid Rasheed, I Love Muhammad Controversy
Maulana Khalid Rasheed, I Love Muhammad Controversy
social share
google news

उत्तर प्रदेश में इस वक्त I Love Muhammad पोस्टर विवाद को लेकर कई जिलों में टकराव की स्थिति दिख रही है. पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इसे लेकर बरेली में एक हिंसक टकराव देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. बाद में बरेली में बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन के लिए मुस्लिम भीड़ को इकट्ठा करने और उन्हें उकसाने के आरोप में मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को अरेस्ट किया गया. हालात ऐसे हो गए कि बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर देना पड़ा. उधर सीएम योगी ने एक के बाद एक रैली में चेतावनी दी कि आई लव मोहम्मद के नाम पर अव्यवस्था और हिंसा फैलाने वाले लोगों पर सख्त ऐक्शन जारी रहेगा. बरेली में मामला शांत तो हुआ पर I Love Muhammad विवाद को लेकर सियासी और सामाजिक दोनों स्तरों पर तनाव है. इस बीच लखनऊ से मौलाना खालिद रशीदल ने मुस्लिमों से अपील का एक वीडियो जारी किया है.