लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, करीबियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम
Lucknow IAS Wife Murder : लखनऊ में रिटायर्ड IAS देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या का खुलासा हो गया है. पूर्व आईएएस के करीबी ने ही इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow IAS Wife Murder: लखनऊ में रिटायर्ड IAS देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या का खुलासा हो गया है. पूर्व आईएएस के ड्राइवर ने इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी. ड्राइवर का भाई भी इसमें शामिल था. एक शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या और लूट में इस्तेमाल स्कूटी भी लखनऊ पुलिस ने बरामद कर ली है. हत्यारोपियों के नाम अखिलेश और रवि है.