लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता तो लखनऊ के आकाश ने पिस्टल खोंस निकाली स्कॉर्पियो और पहुंच गया उसके घर, फिर चली गोली

अंकित मिश्रा

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने आधी रात घर में घुसकर 21 साल की युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आरोपी युवती से पुराने प्रेम-प्रसंग को फिर से जोड़ने का दबाव बना रहा था.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share

लखनऊ का रहने वाला आकाश और उसकी गर्लफ्रेंड 6 महीने तक प्यार भरे रिश्ते में थे. दोनों के बीच सबकुछ ठीक था. लेकिन धीर-धीरे आकाश की सच्चाई उसके सामने आने लगी. लड़की को पता चला कि वह बेशुमार शराब पीता है और उसकी क्राइम हिस्ट्री भी है. ऐसे में लड़की ने आकाश से बात करनी बंद कर दी और दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया. लेकिन आकाश उसे लगातार रिश्ते में आने का दबाव बना रहा था. बहुत कोशिश करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो गुरुवार रात वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा . इस बीच उसने गाली गलौज करते हुए गर्लफ्रेंड को कथित तौर पर गोली मार दी. पहली गोली लड़की के कंधे में तो दूसरी उसके हाथ में लग गई. फिलहाल युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आकाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें...